Monday, April 1, 2019

लेखपाल कैसे बने


लेखपाल कैसे बने। योग्यता, सैलरी।




Lekhpal kaise bane

12वीं पास करने के बाद सभी स्टूडेंट अपना कैरियर बनाने में लग जाते हैं। हर विद्यार्थी अलग-अलग जॉब क्षेत्रों में चले जाते हैं। सभी लोग चाहते हैं कि उनको कोई सरकारी नौकरी मिले। आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं ऐसे एक सम्मानित पद लेखपाल के बारे में।इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि Lekhpal kaise bane । इसके लिए क्या योग्यता होता है, एक लेखपाल का क्या कार्य होता है। और उसकी सैलरी क्या होती है।

Lekhpal kya hota hai

सबसे पहले आपको बता दें कि लेखपाल को ही पटवारी भी कहा जाता है। कोई लेखपाल तो कोई पटवारी जैसे नाम से भी बुलाता है। कई लोगों को यह पता नहीं होता है। लेखपाल या पटवारी राजस्व विभाग का एक कर्मचारी होता है। यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक सरकारी पद होता है।

योग्यता:-

लेखपाल बनने के लिए आपके पास शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तक की होनी चाहिए। इसके साथ ही आपके पास CCC का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आजकल सभी सरकारी नौकरियों में यह सर्टिफिकेट कंपल्सरी कर दिया गया है। लेखपाल का पद राज्य सरकार के अधीन का पद है। यह ग्रेड सी का पद होता है। लेखपाल दो प्रकार का होता है

– राजस्व लेखपाल

– चकबंदी लेखपाल

Lekhpal kaise bane:-

सरकार के द्वारा समय-समय पर बड़े पैमाने पर इसके लिए भर्तियां निकाली जाती हैं। आप अखबारों या इंटरनेट की सहायता से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। और वैकेंसी आने पर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न:-

लेखपाल की परीक्षा में आपको एक लिखित एग्जाम और एक साक्षात्कार एग्जाम देना होता है। लिखित परीक्षा 80 मार्क्स का होता है। और साक्षात्कार 20 मार्क्स का होता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
इन दोनों एग्जाम में जो मार्क आपको मिले होते हैं उनको जोड़कर मेरिट तैयार की जाती है। और मेरिट के हिसाब से नियुक्तियां की जाती हैं।

कार्य:-

लेखपाल के अधीन उसके एरिया में निम्न कार्य उस पर होते हैं:-
– भूमि का बंटवारा तथा कब्जा दिलाना।
– राजस्व अभिलेख को अपडेट करना।
– आपदा के दौरान आपदा प्रबंधन अभियान में भाग लेना।
– आय जाति निवास जाति प्रमाण पत्र बनाने बनवाने के लिए आवेदक का सहयोग करना।
– राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग करना।
इसके अलावा भी लेखपाल के अधीन भाव से कार्य आते

वेतन:-

अगर बात करें लेखपाल के वेतन की तो या पद पर निर्भर करता है। कि आप कौन से ग्रेड के पद पर हैं। सामान्यतः लेखपाल का वेतन 10 – 60 हजार के आसपास होता है। ज्यादा उच्च ग्रेड वाले पदों के लिए इससे भी ज्यादा होता है।

No comments:

Post a Comment

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने ?

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने Agricultural Scientist  कैसे बने ? भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ पर अधिकांश लोग...