Monday, April 1, 2019

न्यूज़ रिपोर्टर कैसे बने,वेतन,योग्यता



न्यूज़ रिपोर्टर कैसे बने,वेतन,योग्यताaaj tak के लिए इमेज परिणाम

News reporter kaise bane

अगर आपके घर TV पर या न्यूज़पेपर पर किसी प्रदेश या जिले का कोई समाचार पहुंचता है तो वह वहां के न्यूज़ रिपोर्टर (संवाददाता) द्वारा पहुंचता है।
सभी स्टूडेंट 12वीं के बाद अपने करियर प्लानिंग में लग जाते हैं। वो कई तरह के कोर्सेज करते है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना कैरियर न्यूज़ रिपोर्टिंग (संवाददाता) अथवा पत्रकार के रूप में कैसे बना सकते हैं। इस क्षेत्र में जॉब का 100% संभावना होती है।
एक न्यूज रिपोर्टर (संवाददाता) का कार्य अपने आसपास के स्थानों का समाचार न्यूज़ पेपर तथा न्यूज़ चैनल तक भेजना होता है।
कोई व्यक्ति न्यूज़ रिपोर्टर बनने के बाद एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन जाता है। चलिए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना है।

जरूरी बाते:

  • न्यूज़ रिपोर्टर (संवाददाता) बनने के लिए आपके अंदर सोचने समझने की शक्ति होनी चाहिए।
  • आपके अंदर साहस एवं धैर्य होना बहुत आवश्यक है।
  • आपको ऐसा बोलना आना चाहिए जो सभी लोग आसानी से समझ सके।
  • आप को हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा जानकारी होना चाहिए।
  • कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:-
इसके लिए आपको कम से कम बारहवीं तक 50% के साथ पास होना जरूरी है इसके बाद आप इसके लिए कोर्स कर सकते हैं ग्रेजुएशन करने के बाद भी आप इसके लिए कोर्स कर सकते हैं।

12वीं के बाद का कोर्स:-

  • बैचलर ऑफ आर्ट (जर्नलिज्म)
  • बैचलर ऑफ साइंस (एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया)
  • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन

ग्रेजुएशन के बाद का कोर्स:-

  • मास्टर ऑफ आर्ट (जर्नलिज़्म)
  • मास्टर ऑफ आर्ट (मास कम्युनिकेशन)
  • पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म
  • एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
  • स्पोर्ट्स जर्नलिज़्म
  • इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म
  • मल्टीमीडिया जर्नलिज़्म
हमारे देश के सभी यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में यह कोर्स उपलब्ध है यह सभी 3 साल के कोर्स है यह करने के बाद आप अपना करियर इस क्षेत्र में बना सकते हैं अनुभव और लोकप्रियता के कारण पद भी बढ़ सकता है।

वेतन:-

इसमें वेतन पद एवं अनुभव पर निर्भर करता है शुरुआती दिनों में सैलरी 15 से 30000 प्रति माह होती है इसके बाद सैलरी बढ़ती जाती है अगर आपका जॉब बड़े न्यूज़ चैनल आज तक, ABP News, Zee News, NDTV, India Tv में लगती है तो आप शुरू से ही अच्छी सैलरी पा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने ?

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने Agricultural Scientist  कैसे बने ? भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ पर अधिकांश लोग...