Monday, May 13, 2019

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने ?

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने

Related image

Agricultural Scientist कैसे बने ?


भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ पर अधिकांश लोग कृषि का कार्य करके अपना जीवन यापन करते है, इसके साथ ही भारत में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है, जिससे वर्तमान समय में लगभग युवा वर्ग का ध्यान कृषि के प्रति आकर्षित हुआ है, सरकार भी युवाओं को कृषि में सहायता प्रदान करती है, यदि आप ग्रामीण परिवेश को अच्छे से समझते है, तो आप कृषि वैज्ञानिक के रूप में भारतीय कृषकों की सहायता कर सकते है, और इसे एक अच्छे करियर के रूप में चुन सकते है, इस पेज पर कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) बनने के विषय विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है |

 कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए आवश्यक योग्यता

कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए आपको बारवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, इसके पश्चात् आप B.Sc. एग्रीकल्चर  या फिर B.Sc. एग्रीकल्चर (Honors) में प्रवेश ले सकते है, इसमें आप एग्रीकल्चर, वेटनेरी साइंस, एग्रीकल्चरल  इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट्री, हॉर्टिकल्चर, फ़ूड साइंस और होम साइंस में से किसी भी एक विषय में ले सकते हैं | सफलता पूर्वक डिग्री पूरी करने के बाद इसी क्षेत्र में परस्नातक कोर्स में प्रवेश ले सकते है, परास्नातक के बाद आप पी.एच.डी भी कर सकते है, पी.एच.डी के बाद आपके पास कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए किसी अनुसन्धान केंद्र से जुड़ सकते है |
कृषि वैज्ञानिक बनने की प्रक्रिया
यदि आपको एक कृषि वैज्ञानिक बनना चाहते है, तो आप इसके लिए हाईस्कूल से ही तैयारी आरंभ कर दे, आपको हाई स्कूल में कृषि विज्ञान विषय लेना चाहिए, इसके बाद आप इंटरमीडियट कृषि विज्ञान से करे और अच्छे अंक प्राप्त करने का प्रयास करे | इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करनें के बाद आप अपने नजदीकी कृषि विश्व विद्यालय में प्रवेश ले सकते है, इसके लिए आपको प्रवेश परीक्षा भी देनी पड़ सकती है, प्रवेश होने के पश्चात आप उन्हीं विषयों का चयन करे, जिसमे आपको अधिक रूचि हो इसको सफलता पूर्वक करने के बाद आप उस विषय में स्नातक हो जायेंगे |
स्नातक करने के उपरांत आप परास्नातक में प्रवेश ले, यहां आप उसी विषय का चयन करे जिसमे आपको सबसे अधिक रूचि हो, इसको उत्तीर्ण होने में आपको दो वर्ष का समय लग जायेगा, इस परीक्षा में आपको 55 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है, अन्यथा आप आगे की पढ़ाई में भाग नहीं ले पाएंगे |
परास्नातक में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद आप नेट की परीक्षा के लिए आवदेन कर सकते है, इसके साथ ही आप अलग-अलग यूनिवर्सिटी के द्वारा पीएचडी कोर्स का संचालन किया जाता है, जिसमे आप आवेदन कर सकते है |
पीएचडी में प्रवेश के लिए आपको प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा, यदि आपके अच्छे अंक आते है, तो आपको पीएचडी के लिए प्रवेश दिया जायेगा अन्यथा नहीं, क्योकिं इसके सीटें अत्यधिक कम होती है |
पीएचडी में प्रवेश के उपरांत आपको किसी प्रोफेशर के अंतर्गत कर दिया जायेगा, आपको उन्हीं के देख-रेख में रिसर्च करना होगा, रिसर्च सफल होने के बाद आपको एक अनुसन्धान लेख को प्रकाशित करवाना होगा, जिसकी जाँच कई वैज्ञानिकों द्वारा की जाएगी, यदि आप इनके परिक्षण में सफल होते है, तो आपको विश्व विद्यालय द्वारा पीएचडी की उपादि प्रदान की जाएगी |
पीएचडी की उपादि प्राप्त करने के उपरांत भारतीय अनुसन्धान केंद्र द्वारा निकाली गयी सहायक वैज्ञानिकों के पद हेतु आवेदन कर सकते है, यदि आपका चयन हो जाता है, और आप अच्छा कार्य करते है, तो सरकार द्वारा कुछ वर्षो में आपको प्रोन्नति करके एक कृषि वैज्ञानिक का पद प्रदान कर दिया जायेगा |
प्रमुख कोर्स
  • B.Sc. एग्रीकल्चर
  • B.Sc. क्रॉप  फिजियोलॉजी
  • M.Sc. एग्रीकल्चर
  • M.Sc. (एग्रीकल्चर  बॉटनी/बायोलॉजिकल साइंसेज )
  • MBA इन  अग्रि-बिज़नेस  मैनेजमेंट
  • डिप्लोमा  इन  फ़ूड  प्रोसेसिंग
  • डिप्लोमा  कोर्स  इन  एग्रीकल्चर  &  अलाइड  प्रैक्टिसेज

सर्टिफिकेट  कोर्सेज  इन  एग्रीकल्चर  (एक वर्षीय)

  • सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर साइंस
  • सर्टिफिकेट कोर्सेज इन फ़ूड एंड बेवरीज सर्विस
  • सर्टिफिकेट कोर्स इन बायो-फ़र्टिलाइज़र प्रोडक्शन
डिप्लोमा  कोर्सेज  इन  एग्रीकल्चर (2 वर्षीय)
  • डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर
  • डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एंड अलाइड प्रैक्टिसेज
  • डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोसेसिंग

बैचलर  कोर्सेज  इन  एग्रीकल्चर  (3 Years)

  • बैचलर ऑफ़ साइंस इन एग्रीकल्चर
  • बैचलर ऑफ़ साइंस (Honors) इन एग्रीकल्चर
  • बैचलर ऑफ़ साइंस इन क्रॉप फिजियोलॉजी

मास्टर  कोर्सेज  इन  एग्रीकल्चर  (2 Years)

  • मास्टर ऑफ़ साइंस इन एग्रीकल्चर
  • मास्टर ऑफ़ साइंस इन बायोलॉजिकल साइंसेज
  • मास्टर ऑफ़ साइंस इन एग्रीकल्चर बॉटनी

डाक्टरल  कोर्सेज  इन  एग्रीकल्चर  (3 Years)

  • डॉक्टर ऑफ़ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर
  • डॉक्टर ऑफ़ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी
  • डॉक्टर ऑफ़ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी

कृषि विश्वविद्यालय

  • आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय, (ए.एन.जी.आर.ए.यू.), हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
  • कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर
  • आणन्द, कृषि विश्वविद्यालय, आणन्द, गुजरात
  • असम कृषि विश्वविद्यालय (ए.ए.यू.), जोरहाट, असम-785013
  • विधान चन्द्र कृषि विश्वविद्यालय (बी.सी.के.वी.वी.), पश्चिम बंगाल
  • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बी.ए.यू.) रांची, झारखंड
  • केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (सी.ए.यू.), इम्फाल, मणिपुर
  • केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुंबई
  • डॉ. पंजाब राव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय (पी.के.वी.), अकोला, महाराष्ट्र
  • डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी (आई.एस.पी.यू.एच. एंड ई.), हिमाचल प्रदेश
  • गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जी.वी.पी.ए.यू. एवं टी) पंतनगर, उत्तर प्रदेश
  • गुजरात कृषि विश्वविद्यालय, सरदार कृषि नगर दांतीबाड़ा (बनासकांठा)
  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
  • भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आई.जी.के.वी.वी.), कृषकनगर, रायपुर
यहाँ पर हमनें आपको कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

Tuesday, May 7, 2019

प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बने



प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बने


प्रोफेशनल फोटोग्राफर में करियर कैसे बनाये 

                   
                 
                           
वर्तमान समय में लगभग सभी वर्ग के लोगो में सेल्फी का क्रेज बढ़ता जा रहा हैं, जिस कारण लोगो का फोटो के प्रति आकर्षण अधिक हुआ है | फोटो क्वालिटी में प्रतिदिन सुधार हो रहा है, इसलिए नए कैमरों में पिक्सल की संख्या बढ़ायी जा रही है, इस समय हाई लेवल पिक्सल कैमरे की जानकारी रखने वाले प्रोफेशनल फोटोग्राफर की मांग अधिक है, इसलिए फोटोग्राफी को करियर के रूप में अपना कर अच्छी इनकम प्राप्त किया जा सकता है, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |
 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
इस क्षेत्र में जानेके लिए आपको इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, इसको डिग्री के रूप में प्राप्त करनें के लिए फाइन आर्ट्स विषय के अंतर्गत एक वैकल्पिक स्नातक उपाधि प्राप्त की जा सकती हैं | कुछ कॉलेज इसे तीन वर्षीय स्नातक के रूप में करवाते है, और कुछ इसे पार्ट टाइम करवाते हैं |

विशेष योग्यता

इस क्षेत्र में व्यक्ति को प्रत्येक क्षण होने वाली घटनाओं में क्या विशेष हैं, इसको खोजना आना चाहिए | व्यक्ति में कलात्मक, पारखी नज़र व टेक्निकल नॉलेज का होना भी ज़रूरी है | एक सफल फोटोग्राफर बननें के लिए कड़ी मेहनत और संयम ज़रूरी है | व्यक्ति में एक ही समय में क्लाइंट, एडवर्टाइज़र, पब्लिशिंग एजेंसी और डिज़ाइनर के साथ आसानी से डील करना आना चाहिए |

फोटोग्राफर के क्षेत्र

फोटोग्राफर के क्षेत्र इस प्रकार हैं |

फोटो जर्नलिस्ट

यदि आपको साहसिक कार्य पसंद हैं और कार्य को करनें के लिए समय की परवाह नहीं करतें हैं, तो इस क्षेत्र में आप बिलकुल ही उपयुक्त हैं | फोटो जर्नलिस्ट को प्रेस में रोज़ाना होनें वाली घटनाओं और न्यूज़ से संबंधित फोटोग्राफ्स देने होते है |

फीचर फोटोग्राफर्स

फीचर फोटोग्राफर्स को फोटोग्राफ्स के माध्यम से कहानी को समझाना होता है, इसमे करियर बनाने के लिए आपको अपने विषय की गहरी जानकारी होनी चाहिए |

फैशन व एडवर्टाइज़िंग फोटोग्राफी

फैशन व एडवर्टाइज़िंग फोटोग्राफी के अंतर्गत फोटोग्राफर्स को फैशन हाउस, डिज़ाइनर्स या मॉडल्स के साथ काम करना होता है, इसकें लिए लेटेस्ट फैशन, ट्रेंड की जानकारी होनी आवश्यक हैं |

इवेंट फोटोग्राफी

इसमें फोटोग्राफर को शादी, स्पोर्ट्स, फैमिली फंक्शन में फोटोग्राफी करते हुए अच्छी इनकम के साथ इवेंट एन्जॉय करने का भी अवसर प्राप्त होता है |

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स के अंतर्गत व्यक्ति को प्रकृति और वन्य जीवो के बीच में रहकर फोटोग्राफी करनी होती हैं, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एक रोमांचक करियर ऑप्शन है |

प्रमुख संस्थान

  • जामिया मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली
  • फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट (एफटीआई) पुणे
  • एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न, दिल्ली
  • जे.जे. स्कूल ऑफ अप्लाइड आर्ट, मुंबई
  • सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, मुंबई
  • फरग्युसन कॉलेज, पुणे
सैलरी (Salary)
फोटोग्राफी के क्षेत्र में आप स्वयं का स्टूडियो खोल सकते हैं या किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर के साथ असिस्टेंट के रूप में कार्य कर सकते है |फ्रेशर के रूप में आपकी इनकम 5000 से 8000 रुपये के मध्य हो सकती है,  यदि आप स्वयं का स्टूडियो खोल रहें है, तो आप 100,000 से 500,000 रु० इन्वेस्ट कर के 20000 से 35000 रु० प्रति माह प्राप्त कर सकते है |

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने ?

कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने Agricultural Scientist  कैसे बने ? भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ पर अधिकांश लोग...